हिन्‍दी भाषा शिक्षण के सिद्धांत - Principles of teaching Hindi language

हिन्‍दी भाषा शिक्षण के सिद्धांत - Principles of teaching Hindi language NCERT के अनुसार

शिक्षण समाग्री का उपयोग सदुपयोग करने के लिए कुछ शिक्षण सूत्र सिद्धांत आदि का पालन करता है ये सूत्र सिद्धांत की खाद होते है इसी के बल पर वह अपने शिक्षण को समृद्ध बनाता है ।


हिन्‍दी भाषा शिक्षण के सिद्धांत - Principles of teaching Hindi language


  NCERT  के अनुसार - जो की निम्‍नलिखित है 

1.नियोजन का सिद्धांत 

यह एक प्रकार से पूर्व पाठिका जैसे कार्य है कक्षा में जाने से पूर्व पाठ का तैयारी । 

2.शिक्षण सूत्र के क्रियान्‍वन का सिद्धांत 

शिक्षक का दूसरा कार्य है कि व शिक्षण सूत्र के क्रियान्‍वन के सिद्धांत को अपनाए । 

ये आठ प्रकार के होते है । जो बच्‍चो को सिखाने के सही तरीका है। 

    1. सरल से कठिन कठीन की ओर – सरल चीजो के बारे में बताकर कठिन चीजो से जोडना चाहिए
    2. ज्ञात से अज्ञात की ओर –  उसके ज्ञान से जुडी बात बताकर नई बात बताना चहिए
    3. मूर्त से अमूर्त की ओर – दिखने वाली वस्‍तु को बताने के बाद न दिखने वाली वस्‍तु के बारे में 
    4. विशिष्‍ट से सामान्‍य की ओर – टौहनी के बारे में बताने के बाद हाथ के बार में बताना चहिए 
    5. अनिश्चित से निश्चित की ओर - पूरानी चीजो के बारे मे बताने के बाद नई चीज बतानी चाहिए । 
    6. पूर्ण से अंश की ओर – (गैशटॉल्‍ड वादी सिद्धांत) पहले पूरे हाथ के बारे मे भी उगलियो के बारे में 
    7. आगमन से निगमन की ओर – पहले उदा. बताऐ और फिर नियम बताना चाहिए 
    8. विश्‍लेषण से संश्‍लेषण की ओर – किसी पाठ को टुकडो मे पढना इसके बाद टुकडो को जोड का नया पाठ पढना 

3.व्‍यक्तिगत विभिन्‍न्‍ता का सिद्धांत 

भिन्‍न  भिन्‍न परिवेश परिस्थितियो से आए बच्‍चे भी अपनी भिन्‍नता के बाबजूद पढ सके , या सिद्धांत इस बात पर बल देता है । ( यानि सभी बच्‍चो को साथ लेकर पढाना चाहिए )

4.अनुपात एवं क्रम का सिद्धांत 

सुनना ,बोलना, फिर पढना ,लिखना LSRW  ।  भाषा के इन कौशल को क्रम में सिखाया जाए यह सिद्धांत इस बात पर बल देता है 

5.रूचि का सिद्धांत  

य‍ह सिद्धांत कहता है कि शिक्षण रूचि पैदा करने वाला रूचि जगाने वाला होना चाहिए इसके लिए शिक्षण सूत्र , शिक्षण विधियॉ का प्रयोग करे । 

6.अनुकरण  का सिद्धांत 

बच्‍चे अपने से बडो का आदर्श का , अच्‍दे साथ के क्रियाकलापों का अनुकरण करते है इस बात को घ्‍यान में   रखते हुए शिक्षक का अपना उच्‍चारण साफ और शुद्ध हो । 

7.क्रियाशीलता का सिद्धांत  

बच्‍चो को सहज –सतर्क बनाने हेतु पठन- वाचन लेखन के साथ साथ अनेक नव नवीन कार्य तरह तरह के अभ्‍यास श्रृतलेखन साहित्यिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाना  चाहिए । 

8.प्रेरणा / पुनर्बलन का सिद्धांत 

जिस कौशल में बच्‍चा अधूरा कमजोर है उस कौशल का अभ्‍यास करवाया जाए उस पर पुनर्बलन दिया जाए जिससे उस कार्य में उसका सुधार हो रूचि जागृत हो । 

9.सहानुभूतिपूर्ण का सद्धिांत  

शिक्षक का व्‍यवहार सहानुभूति पूर्ण होना चाहिए 

10.परिपावक्‍ता का सिद्धांत  

शिक्षक अपने कार्य मे परिपक्‍व हो उसके वाहिचक अवयव हो वह सही बोले प्रभावशाली बोले



अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न -

1)  किस विद्या के शिक्षण के समय आप मौन पठन को महत्‍व देगे ।

a.   संवादात्‍मक कहानी

b.   कविता

c.   एकांकी

d.   निबन्‍ध

2)  भाषा शिक्षण की प्रकिया

a.   अत्‍यन्‍त जटिल प्रक्रिया है

b.   भाषा की कक्षा में ही सम्भ्‍व है

c.   घर में सम्‍भव नहीं है

d.   विभिन्‍न विषयों की कक्षाओं में भी सम्‍भव है

3)  कविता – शिक्षण में आप सर्वाधिक महत्‍व किसे देगे ।

a.   कविता में अलंकारों की पहचान

b.   कविता का भाव विश्‍लेषण

c.   कविता के तत्‍वों के आधार पर उसकी समीक्षा

d.   कविता का भावपूर्ण पठन और रसानुभूति

4)  विद्धालय आने से पहले बच्‍चा कैसा होता है

a.   भाषा के व्‍याकरण की सचेत समझ रखते है

b.   भाषा का बिल्‍कुल भी ज्ञान नहीं रखते

c.   अपनी भाषा में समझने – समझाने की कुशलता से लैस होते है

d.   सभी भाषाओ में पूर्ण दक्षता रखते है

5)  सस्‍वर पठन का मुख्‍य उद्देश्‍य है

a.   बच्‍चो की पढने – सम्‍बन्‍धी झिझक को समाप्‍त करना

b.   बोल बोलकर पढना

c.   द्रुत गति से पठन करना

d.   मौन पठन करना

6)  शिक्षक की स्‍वयं की भाषा प्रयोग की कुशलता

a.   बच्‍चो के भाषा प्रयोग पर कोई प्रभाव नहीं डालती

b.   बच्‍चो को आलंकारिक भाषा प्रयोग के लिए प्रेरित करती है

c.   बच्‍चो को भाषा का अनुकरण के लिए बाध्‍य करती है

d.   बच्‍चो के भाषा प्रयोग के लिए आदर्श रूप प्रस्‍तुत करती है

7)  भाषा सीखने –सीखने की प्रक्रिया में अर्थ गढ़ने का आधार मुख्‍यत: है

a.   शिक्षक द्वारा अर्थ बताना

b.   शब्‍दकोष देखना

c.   पाठ्य पुस्‍तक

d.   समाज सांस्‍कृतिक परिवेश

8)  भाषा साधन है

a.   व्‍यक्तित्‍व के निर्माण का

b.   सामाजिक सांस्‍कृतिक पहचान का

c.   व्‍यक्ति की पहचान का

d.   उपरोक्‍त सभी

9)  बालको के भाषा सीखने में ......... तथा ..... एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते है

a.   विधालय , परिवार

b.   समाज , परिवार

c.   समाज , विधालय

d.   परिवार, पडोसी

10)     शिक्षण की त्रि – आयामी प्रक्रिया के तीन आयाम है

a.   अध्‍यापक,छात्र व विषयवस्‍तु

b.   छात्र, विषय वस्‍तु ,शिक्षण प्रक्रिया

c.   छात्र ,अध्‍यापक व शिक्षण प्रक्रिया

d.   अध्‍यापक , शिक्षण –प्रक्रिया व विषय वस्‍तु

11)      भाषाशिक्षण में मातृभाषा का महत्‍व नही है

a.   भाषा के अनुभव उनकी मातृभाषा में होते है

b.   भाषायी कौशलो में निपुनता प्राप्‍त करने के लिए

c.   मातृभाषा में शिक्षण , शिक्षण प्रक्रिया में बाधक होता है

d.   शिक्षक – शिक्षार्थी के मध्‍य सम्‍प्रेषण स्‍थापित करने में सहायक है


About the Author

Hello ! My name is Ajaykumar . We provide daily information about Central Teacher Eligibility Test (CTET) like - Child development & pedagogy, math pedagogy, Evs pedagogy, Hindi pedagogy, Sanskrit pedagogy, English pedagogy all free notes in Hi…

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.