आज की पोस्ट में हम देखने वाले है कि वंशानुक्रम क्या है इसका क्या अर्थ होता है । वंशानुक्रम के सिद्धांत साथ ही बालको पर वंशानुक्रम का क्या प्रभाव पडता है अगर आप इन सभी चीजो के बारे में जानना चाहते है तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े ।
Table of Contents
वंशानुक्रम क्या है ? अर्थ , सिद्धांत , बालाको पर वंशानुक्रम का प्रभाव आदि |
वंशानुक्रम क्या है ?
कोई भी बालक अपने माता पिता तथा अन्य पूर्वजो के जो विभिन्न शारीरिक और मानसिक गुण गुर्भाधान के समय प्राप्त करता है वह इसके वंशानुगत गुण कहलाते है
अत: जन्म से पूर्व प्राप्त होने वाले सभी गुण वंशानुगत होते है इसलिए वंशानुक्रम को व्यक्तित्व के जन्मजात गुणों का समूह भी कहा जाता है
वंशानुक्रम की परिभाषा -
वुडवर्थ के अनुसार - वंशानुक्रम उन सभी कारको को सम्मिलित करता है जो व्यक्ति के जीवन प्रारम्भ करने के समय से ही उपस्थित होते है जन्म के समय नही अपतिु गर्भाधान के समय अर्थात जन्म से नौ माह पूर्व ही उपस्थित होते है ।
वंशानुक्रम के सिद्धांत -
वंशानुक्रम के निम्नलिखित सिद्धांत है जो कि इस प्रकार है
- जीव सख्यिकी का सिद्धांत - फ्रांसिस गाल्सन के अनुसार बच्चों में गुणसूत्रों का वितरण 1/2 माता पिता से , 1/4 दादा दादी, नाना नानी से 1/8 परदादा परदादी में परनाना परनानी से , 1/16 अन्य पीढियों से होते है इस गुण सूत्रो के प्रभाव से ही विभिन्न प्रदर्शन होती है अत: इस व्यक्त्गित विभिन्नत अथवा सुजनन शास्त्र का जनक भी कहते है
- उपार्जित गुणों के अवितरण का सिद्धांत - बीज मैन व ल्यूवेन्टॉक के अनुसार यदि वातावरण के प्रभव से बच्चो में कोई उपार्जित गुण उत्पन्न हो जाता है तो उसका वितरण पीढी दर पीढी होना आवश्यक नही है उदा. - चूहे की पूछ काटकर देखने पर अगली संतान पूछ वाली पैदा हुई
- उपार्जित गुणों के संक्रमण के सिद्धांत - लैमार्क के अनुसार यदि वातावरण के प्रभाव से बच्चो में कोई उपार्जित गुण उत्पन्न हो जाता है तो पीढी दर पीढी उनका स्थानान्तरण होता रहता है उदा . - जिराफ की गर्दन का लम्बा होना
- बीज कोष की निंरतरता का सिद्धांत - बीज मैन के अनसुार बीजकोष का प्रभाव कभी कम नही होता यह पीढी दर पीढी निरंतर चलते रहते है
- भाषा विकास का सिद्धांत - चॉमस्की के अनुसार बालक में भाषा का विकास वंशानुक्रम एवं वातावरण के प्रभाव से होता है बालक की पहली भाषा (रोना) क्रंदन है फिर बालक संकेतिक भाषा को ग्रहण करता है एक एर्ष में बालक लगभग तीन शब्दो को शुब्दो को शुद्ध रूप से बोल देता है और दो वर्षो में 100 शब्दो को बोलना सीख जाता है ।
बालक पर वंशानुक्रम का प्रभाव
- मूल शक्तियों पर प्रभाव
- शारीरिक लक्ष्णों पर प्रभाव
- प्रजाति की श्रेष्ठता पर प्रभाव
- व्यावसायिक योग्यता पर प्रभाव
- चरित्र पर प्रभाव
- महानता पर प्रभाव
- वृद्धि पर प्रभाव